02
Nov
पटियाला(गुरप्रीत सिंह): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को पटियाला के घनौर विधानसभा क्षेत्र के गाँव मंडौली में ₹432.65 करोड़ की लागत से निर्मित दो अत्याधुनिक जल शोधन संयंत्रों को जनता को समर्पित किया, जिससे क्षेत्र भर में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता को बड़ा बल मिला है। यह परियोजना पाँच विधानसभा क्षेत्रों के 316 गाँवों को रोजाना स्वच्छ नहरी जल उपलब्ध कराएगी। 752 किलोमीटर लंबे पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से यह परियोजना 4.50 लाख निवासियों और 70,000 परिवारों तक पहुँचेगी। भूजल संकट और फ्लोराइड सहित प्रदूषण की समस्या से निपटने के अलावा, यह परियोजना पेयजल की चुनौतियों का दीर्घकालिक समाधान…
