27
Jun
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि ग्रामीण विकास हरियाणा सरकार की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल का भी विकास किया जा रहा है और प्रगति का पहिया नरवाना क्षेत्र में भी तेजी से घूम रहा है। आने वाले समय में यह इलाका तरक्की का बड़ा हब बनेगा। श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को नरवाना में गांव फरेण कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में लगातार कार्य…
