WarAgainstDrugs

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान तेज, पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में चलाया सर्च ऑपरेशन

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान तेज, पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में चलाया सर्च ऑपरेशन

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह)::भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ पहल के तहत शनिवार को राज्य के 23 ज़िलों में समन्वित कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाए गए। पंजाब पुलिस, नागरिक प्रशासन और नशा मुक्ति मोर्चा द्वारा चलाया गया यह व्यापक अभियान पंजाब सरकार के नशे के ख़िलाफ़ 60 दिवसीय मिशन-मोड अभियान का एक प्रमुख हिस्सा है। इन अभियानों का उद्देश्य मादक पदार्थों का पता लगाना, संदिग्ध नशा तस्करों की पहचान करना और अवैध नशा कारोबार के ख़िलाफ़ कार्रवाई को मज़बूत करना है। इन प्रयासों के साथ-साथ, अधिकारियों ने मेडिकल स्टोरों का भी निरीक्षण किया, ताकि नशीले पदार्थों के रूप में इस्तेमाल…
Read More
पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के DGP: बलतेज पन्नू

पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के DGP: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के ड्रग्स के मुद्दे पर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया और उन्हें पंजाबियों को संबोधित करने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के रिकॉर्ड का जवाब देने की चुनौती दी। उन्होंने नेहा शौरी मर्डर केस और राजजीत सिंह विवाद के दौरान सुनील जाखड़ की चुप्पी पर सवाल उठाया और कांग्रेस लीडरशिप से श्री गुटका साहिब की शपथ लेकर किए गए अधूरे वादों पर जवाब मांगा। भगवंत मान सरकार की 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' मुहिम का ज़िक्र करते हुए,…
Read More
युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत समय रहते हस्तक्षेप और नशे के प्रति जागरूकता पर जोर

युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत समय रहते हस्तक्षेप और नशे के प्रति जागरूकता पर जोर

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): पंजाब सरकार ने अपनी प्रमुख मुहिम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत राज्य के 40 कॉलेजों में ‘संगत’ मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू किए हैं, इस पहल का उद्देश्य युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने को प्रोत्साहित करना और नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम में मदद करना है। डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजुकेशन द्वारा आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट (ABET) के सहयोग से शुरू की गई इस पहल के माध्यम से कॉलेज परिसरों में ऐसा सहयोगपूर्ण वातावरण तैयार किया जाएगा, जहाँ विद्यार्थी भावनात्मक परेशानी के संकेतों को पहचान सकें, उचित सहायता प्राप्त कर…
Read More
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में, दोआबा के नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई तेज

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान अंतिम चरण में, दोआबा के नशे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई तेज

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे के ख़िलाफ़ निर्णायक कार्रवाई करते हुए नशा मुक्ति मोर्चा (एनएमएम) ने दोआबा क्षेत्र के 150 चिह्नित हॉटस्पॉट पर अपने सदस्यों को तैनात कर नशे के ख़िलाफ़ अभियान तेज़ कर दिया है, इसके तहत नशे से संबंधित गतिविधियों की आशंका वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य इन स्थानों को सभी ग़ैरकानूनी गतिविधियों से मुक्त करवाना है। एसएसपी के साथ विभिन्न बैठकें करने के बाद नशा मुक्ति मोर्चा के सदस्यों को कपूरथला, नवांशहर, जालंधर शहरी एवं ग्रामीण और होशियारपुर में पुलिस के साथ समन्वय…
Read More
पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही सरकार: CM भगवंत मान

पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही सरकार: CM भगवंत मान

फिल्लौर(गुरप्रीत सिंह):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जोर देकर कहा कि नशे का खात्मा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पंजाब पुलिस को बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता दी गई है। फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने नशे के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के लिए डीएसपी को 117 नए वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की और इस लड़ाई को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए…
Read More
‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान पर CM मान का फोकस, फिलौर में अधिकारियों से लिया जायजा

‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान पर CM मान का फोकस, फिलौर में अधिकारियों से लिया जायजा

फिलौर(गुरप्रीत सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि नशे की निर्मूलता राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पंजाब पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के सख्त कार्रवाई करने की पूरी स्वतंत्रता है। फिलौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में ‘युद्ध नशें विरुद्ध’ की समीक्षा करते हुए उन्होंने क्रैकडाउन को मजबूत करने के लिए डीएसपी के लिए 117 नए वाहनों की घोषणा की और नशे के खिलाफ लड़ाई को जन-आंदोलन बनाने का आग्रह किया। केंद्र पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और…
Read More
पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका, बनेंगी ‘नशा मुक्ति मित्र’

पंजाब के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका, बनेंगी ‘नशा मुक्ति मित्र’

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब भर में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान से ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में जुड़ते हुए परिवारों और समुदायों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए ज़मीनी स्तर पर एक नेटवर्क तैयार कर रही हैं, जिसमें खेल और सामुदायिक भागीदारी नशे की रोकथाम की रणनीति के प्रमुख घटक बनकर उभर रहे हैं। श्री मुक्तसर साहिब के मलोट में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम ने यह झलक पेश की कि भगवंत मान सरकार का ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान एनफोर्समेंट और नशा मुक्ति से आगे बढ़कर सामुदायिक स्तर पर नशे की रोकथाम को…
Read More
पंजाब के राष्ट्रीय दिवस समारोहों में गूंजेगा ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का संदेश

पंजाब के राष्ट्रीय दिवस समारोहों में गूंजेगा ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का संदेश

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):भगवंत मान सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में योगदान देने वाले ग्राम एवं वार्ड रक्षा समितियों के सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मान समारोहों के साथ दो सप्ताह की एक सुव्यवस्थित कार्रवाई एवं समीक्षा प्रक्रिया शुरू की गई, जिसका समापन 31 अगस्त को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक के साथ होगा। भगवंत मान सरकार की इस पहल को शासन के सभी स्तरों तक पहुँचाने के लिए, राष्ट्रीय दिवसों तथा अन्य महत्त्वपूर्ण सरकारी अवसरों पर होने वाले सभी समारोहों में ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ की गतिविधियाँ प्रमुखता से शामिल की जाएँगी।…
Read More
पटियाला में राज्यपाल का बड़ा संदेश: ‘नशे के खिलाफ जंग’ में पूरे समाज की भागीदारी जरूरी

पटियाला में राज्यपाल का बड़ा संदेश: ‘नशे के खिलाफ जंग’ में पूरे समाज की भागीदारी जरूरी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से नशे के खिलाफ संकल्प लेने तथा समाज से इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक युवा युद्ध नशे विरुद्ध अभियान से जुड़ने के लिए दस अन्य लोगों को प्रेरित करे तो यह संकल्प एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले सकता है। राज्यपाल आज पंजाब के पटियाला स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित "नशे के खिलाफ जंग" विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल श्री…
Read More
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई ताकत, पंजाब में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की मेथाडोन थेरेपी

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को नई ताकत, पंजाब में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की मेथाडोन थेरेपी

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब ने गंभीर ओपिओइड एडिक्शन से जूझ रहे लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य नशा मुक्ति उपचार मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी (एमएमटी) शुरू की है। मेथाडोन की शुरुआत राज्य की नशे के ख़िलाफ़ उपचार-केंद्रित रणनीति को और मज़बूत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। अब तक राज्य में उपचार मुख्य रूप से 500 से अधिक आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (OOAT) केंद्रों के माध्यम से ब्यूप्रेनॉर्फिन आधारित ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी और नशामुक्ति (एब्स्टिनेंस-आधारित) रिहैबिलिटेशन पर आधारित था। ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी में हानिकारक ओपिओइड की जगह चिकित्सकीय निगरानी में नियंत्रित दवाओं का उपयोग किया जाता है ताकि नशे की…
Read More