IndianArmy

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने CM सैनी से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर मंथन

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने CM सैनी से की मुलाकात, सिविल-मिलिट्री समन्वय और पूर्व सैनिकों के कल्याण पर मंथन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम ने आज उनके आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। बैठक में सिविल-मिलिट्री समन्वय को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पश्चिमी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम,एसएम सहित सेना मुख्यालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। जनरल धीरज सेठ द्वारा भारतीय सेना के प्रमुख का पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी। बैठक का समन्वय कर्नल जसदीप संधू, सलाहकार,…
Read More
पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ मजबूत सहयोग का आह्वान: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ मजबूत सहयोग का आह्वान: CM भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सीमा पर सुरक्षा की दूसरी पंक्ति को मजबूत करने, सशस्त्र बलों में पंजाबियों की भर्ती को बढ़ावा देने और सेवारत सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार और भारतीय सेना के बीच और मजबूत सहयोग का आह्वान किया है। चंडीगढ़ में थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और पंजाब से जुड़े सैन्य मामलों पर चर्चा की। इस दौरान सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन उपायों को और…
Read More
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय सेना का दम, बॉक्सरों ने जीते 6 स्वर्ण पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय सेना का दम, बॉक्सरों ने जीते 6 स्वर्ण पदक

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, ग्लासगो में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई श्रेणियों में देश की पदक सूची में अहम योगदान दिया। सबसे बड़ा योगदान सेना के बॉक्सिंग दस्ते का रहा, जिन्होंने छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीते; महिला बॉक्सरों ने चारों श्रेणियों में स्वर्ण जीतकर सराहनीय प्रदर्शन किया। सेना के अनुसार 11 सेना बॉक्सर भारत का प्रतिनिधित्व करने गए थे और आठ ने पदक लाकर टीम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मजबूती दिखाई। सेना ने खिलाड़ियों की वीरता, अनुशासन और जुझारूपन की प्रशंसा की और उनके अभियान को उत्कृष्टता का अद्भुत प्रदर्शन बताया।…
Read More
जनरल धीरज सेठ ने सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

जनरल धीरज सेठ ने सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

नई दिल्ली (राजीव शर्मा): पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम जनरल धीरज सेठ ने 31वें सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने यह पदभार पीवीएसएम, एवीएसएम जनरल उपेंद्र द्विवेदी के 30 जून 2026 को राष्ट्र की चार दशकों से अधिक की विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर संभाला है। जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और उन्‍होंने दिसंबर 1986 में बख्तरबंद कोर में कमीशन प्राप्त किया था। लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट सैन्य कार्यकाल के दौरान, उन्होंने परिचालन, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है, जिसने भारतीय सेना की…
Read More