12
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सिरसा में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित जन शिकायतों की सुनवाई की। बैठक में 16 शिकायतों में से 13 का मौके पर समाधान किया गया। चत्तरगढ पट्टी आनंद विहार निवासी विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि उसे सेक्टर-21 में फ्लैट नंबर 387 आवंटित किया गया था। इसके लिए उसने निर्धारित राशि जमा करवाई और अलॉटमेंट लेटर भी जारी किया गया, लेकिन अभी तक उसे फ्लैट का भौतिक कब्जा नहीं मिला है। शिकायतकर्ता के अनुसार फ्लैट…
