NationBuilding

शिक्षण रचनात्मक कार्य, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के अहम शिल्पकार: प्रधानमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री का लेख साझा किया

शिक्षण रचनात्मक कार्य, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के अहम शिल्पकार: प्रधानमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री का लेख साझा किया

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री लिखते हैं कि शिक्षण एक कला और एक रचनात्मक कार्य है, जिसके लिए मानवीय संपर्क, शिक्षाशास्त्र और छात्रों में संभावना को परखने की क्षमता की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि लेख इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे एनईपी 2020, उल्लास, विद्यांजलि और विभिन्न अन्य पहल शिक्षा और शिक्षण को मजबूत कर रही हैं, वहीं प्रत्येक शिक्षक को राष्ट्र निर्माण में योगदानकर्ता के रूप में मान्यता दी गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
Read More
राष्ट्र निर्माण सरकार ही नहीं, समाज की भी साझा जिम्मेदारी: लोकसभा अध्यक्ष

राष्ट्र निर्माण सरकार ही नहीं, समाज की भी साझा जिम्मेदारी: लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज जयपुर के महेश्वरी समाज को महेश्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर की स्थापना के माध्यम से मानव सेवा की अपनी यात्रा में एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय का शुभारंभ करने के लिए बधाई दी।संस्थान के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महेश्वरी समाज की सेवा, त्याग, समर्पण और सामाजिक दायित्व की एक गौरवशाली एवं अत्यंत प्रेरणादायी विरासत रही है। यह ऐसी विरासत है जिसने समाज को आलोकित किया है और पीढ़ियों को प्रेरणा दी है। शिक्षा के प्रसार में समाज के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख…
Read More
राज्यपाल ने युवाओं से ईमानदारी के साथ उत्कृष्टता प्राप्त कर राष्ट्र सेवा का आह्वान किया

राज्यपाल ने युवाओं से ईमानदारी के साथ उत्कृष्टता प्राप्त कर राष्ट्र सेवा का आह्वान किया

चंडीगढ़ (नवल किशोर): पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक भवन में संकल्प द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा चयनित प्रतिभागी अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। यह कार्यक्रम मेधावी विद्यार्थियों में प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने युवाओं से ईमानदारी के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करने, शिक्षा, चरित्र निर्माण एवं लोकसेवा के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति चाहे किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हो, प्रत्येक ईमानदार प्रयास राष्ट्र…
Read More
लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संविधान से प्रेरणा लेने की अपील की

लोकसभा अध्यक्ष ने युवाओं से विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संविधान से प्रेरणा लेने की अपील की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संविधान सदन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा लोकसभा सचिवालय के संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (पीआरआईडीई) के सहयोग से आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया। देश भर से एकत्रित युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने उन्हें याद दिलाया कि वे उसी हॉल में खड़े हैं जो भारत की महान लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने भारत के संविधान को विश्व का सबसे विशाल और सभी नागरिकों के लिए एक निर्णायक मार्गदर्शक दस्तावेज बताते हुए युवाओं से आग्रह किया कि…
Read More