31
Oct
चण्डीगढ(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य कभी छोटा नहीं करना चाहिए बल्कि उसकी हर रोज तैयारी करनी चाहिए। अपने तन और मन, दोनों का ध्यान रखते हुए नशे और निराशा से दूर रहकर मित्रों के साथ अपने गांव और समाज के सामूहिक काम में भाग लेना चाहिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंजाब के बलाचौर हलके के गाँव बागोवाल में युवा रैली को सम्बोधित कर रहे थे। रैली में रवि इन्द्र बलाचौर ने अपने साथियों के साथ भाजपा ज्वाइन की। मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…
