11
Aug
फरीदाबाद के NIT इलाके में सड़क पर बैठे आवारा पशु से बाइक टकराने के बाद हुए हादसे में एक कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम है, वहीं घटना ने शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, कारोबारी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर मौजूद आवारा पशु से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद स्थानीय लोगों…
