Ludhiana News

लुधियाना में बागेश्वर बाबा के बयान पर विवाद, शाही इमाम ने कहा- माफी मांगें

लुधियाना में बागेश्वर बाबा के बयान पर विवाद, शाही इमाम ने कहा- माफी मांगें

लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लुधियाना के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बयान पर आपत्ति जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मंच से किसी भी धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही। दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों लुधियाना के वर्धमान-ग्लाडा मैदान में श्री हनुमान कथा कर रहे हैं। कथा में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। 27 सितंबर को…
Read More
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान नंबर से आया वॉयस मैसेज

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान नंबर से आया वॉयस मैसेज

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पाकिस्तान के नंबर से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बिट्टू को व्हाट्सऐप पर एक वॉयस मैसेज भेजा गया, जिसमें कथित तौर पर उन्हें धमकाते हुए अपनी गतिविधियां सीमित रखने की चेतावनी दी गई। मैसेज में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा गया कि उनके लिए ‘किलो का डिब्बा’ तैयार है। धमकी मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, बिट्टू को यह वॉयस मैसेज एक विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर भेजा गया। मैसेज में…
Read More
लुधियाना में पुलिसकर्मी बनकर युवक का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार; ₹50 हजार मांगी फिरौती

लुधियाना में पुलिसकर्मी बनकर युवक का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार; ₹50 हजार मांगी फिरौती

लुधियाना में खुद को पुलिसकर्मी बताकर 27 वर्षीय युवक को अगवा करने और उसके परिवार से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के पास ‘चिट्टा’ मिलने का दावा करते हुए परिवार को डराया और उसकी रिहाई के बदले 50 हजार रुपए मांगे। बातचीत के बाद सौदा 30 हजार रुपए में तय हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला ताजपुर रोड के पास बिहारी कॉलोनी का है। शिकायतकर्ता ललिता ने थाना डिवीजन नंबर-7 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रणवीर निवासी मुंडियां कलां, परमजीत सिंह, करम अली निवासी परमजीत…
Read More
लुधियाना में लॉटरी अड्डे पर MLA छीना की रेड, पुलिस ने कारिंदे को किया गिरफ्तार

लुधियाना में लॉटरी अड्डे पर MLA छीना की रेड, पुलिस ने कारिंदे को किया गिरफ्तार

लुधियाना साउथ विधानसभा इलाके के कंगनवाल में आज अवैध लॉटरी और सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विधायक (MLA) राजिंदर पाल कौर छीना ने अचानक रेड की। मौके पर तुरंत पुलिस को बुलाकर लॉटरी चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करवाया गया है। जानकारी देते हुए विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यहां अवैध लॉटरी चल रही है। लोगों का कहना था कि इस दुकान पर शाम होते ही भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा यहां आने वाले ज्यादातर लोग…
Read More
लुधियाना में BJP का मोबाइल दफ्तर शुरू, पूनिया-ढिल्लों ने जारी किया पोस्टर

लुधियाना में BJP का मोबाइल दफ्तर शुरू, पूनिया-ढिल्लों ने जारी किया पोस्टर

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब के हलका लुधियाना और साहनेवाल के लोगों की सुविधा के लिए एक अहम पहल की है। पंजाब भाजपा के प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज प्रितपाल सिंह बलिएवाल की ओर से इलाके में 'मोबाइल दफ्तर' की शुरुआत की गई है। इस मोबाइल दफ्तर का पोस्टर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पंजाब इंचार्ज सतीश पूनिया, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, सह-इंचार्ज नरेंद्र सिंह रैना और संगठन मंत्री श्रीनिवासलू ने संयुक्त रूप से जारी किया। सीधे लोगों तक पहुंचेंगी केंद्र की योजनाएं इस मौके पर प्रितपाल सिंह बलिवाल ने बताया कि इस 'मोबाइल दफ्तर' का मुख्य उद्देश्य…
Read More
लुधियाना में नकली PUMA फैक्ट्री पर रेड: नामी कंपनियों के लेबल लगाकर करते थे सप्लाई; 1200 लेबल सहित बड़ी संख्या में जैकेट जब्त

लुधियाना में नकली PUMA फैक्ट्री पर रेड: नामी कंपनियों के लेबल लगाकर करते थे सप्लाई; 1200 लेबल सहित बड़ी संख्या में जैकेट जब्त

लुधियाना के टिब्बा रोड में शुक्रवार को पायरेसी टीम ने एक फैक्ट्री में PUMA कंपनी के नाम से कथित तौर पर नकली माल तैयार किए जाने की सूचना पर रेड की। इस दौरान शिमलापुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। फैक्ट्री से बड़ी संख्या में जैकेट और PUMA के लेबल बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई करीब 2 से ढाई घंटे तक चली। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद सामान की जांच की गई। इस दौरान करीब 1200 लेबल बरामद होने की बात कही…
Read More
सज्जन कुमार पर दीपेंद्र हुड्डा के बयान से विवाद, सिख समुदाय में नाराजगी

सज्जन कुमार पर दीपेंद्र हुड्डा के बयान से विवाद, सिख समुदाय में नाराजगी

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार की मौत पर दिए गए बयान को लेकर पंजाब की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया है। 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषी ठहराए गए सज्जन कुमार की 20 अगस्त को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 80 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर सिख समुदाय और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। दीपेंद्र हुड्डा ने सज्जन कुमार की मौत को देश के…
Read More
लुधियाना में मिठाई फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी टीम की रेड, गंदगी के बीच हो रहा था उत्पादन

लुधियाना में मिठाई फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी टीम की रेड, गंदगी के बीच हो रहा था उत्पादन

लुधियाना: शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर फूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की। टीम ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया, जहां खाद्य पदार्थों के निर्माण और रखरखाव को लेकर स्वच्छता संबंधी कमियां सामने आईं। फूड सेफ्टी अधिकारियों ने फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों, कच्चे माल और उत्पादन स्थल की जांच की। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल उठे। विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अंतिम कार्रवाई तय…
Read More
लुधियाना में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आने से हादसा

लुधियाना में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आने से हादसा

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना शहर के मोती नगर इलाके की बताई जा रही है, जहां ट्रक सड़क से गुजर रहा था। आग लगते ही ट्रक से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। केमिकल से लदा होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों और दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना…
Read More
लुधियाना में कैलाश खेर ने बांधा समां, ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे शिव भजन

लुधियाना में कैलाश खेर ने बांधा समां, ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम में गूंजे शिव भजन

लुधियाना: शहर के डरेसी ग्राउंड में शुक्रवार को ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम शाम करीब 6:30 बजे से शुरू हुआ।  कैलाश खेर ने भगवान शिव को समर्पित भजनों और अपनी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात के विशेष इंतजाम किए गए।  कार्यक्रम को लेकर लुधियाना ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और यातायात एडवाइजरी भी जारी की, ताकि डरेसी ग्राउंड के आसपास…
Read More