24
Sep
लुधियाना में खुद को पुलिसकर्मी बताकर 27 वर्षीय युवक को अगवा करने और उसके परिवार से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक के पास ‘चिट्टा’ मिलने का दावा करते हुए परिवार को डराया और उसकी रिहाई के बदले 50 हजार रुपए मांगे। बातचीत के बाद सौदा 30 हजार रुपए में तय हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला ताजपुर रोड के पास बिहारी कॉलोनी का है। शिकायतकर्ता ललिता ने थाना डिवीजन नंबर-7 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रणवीर निवासी मुंडियां कलां, परमजीत सिंह, करम अली निवासी परमजीत…
