डेराबस्सी (गुरप्रीत सिंह): मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर ठाकुरद्वारा में सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा को निभाते हुए गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अन्नकूट महोत्सव बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। भक्तों ने रामसेवक हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर महंत सिद्धार्थ वैष्णव ने मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राचीन श्री हनुमान मंदिर लगभग 500 वर्ष पुराना है।उनके पूर्वज पूर्वकाल से ही हनुमान जी की सेवा मे है महंत सिद्धार्थ वैष्णव से पूर्व स्वर्गीय महंत शिवेंद्र वैष्णव, फोन से पूर्व महंत मास्टर भागीरथ दास जी और उनके पूर्वज भी इस जिम्मेदारी से मंदिर को समर्पित रहे l उन्होंने आगे बताया कि करीब 40 वर्ष पहले पुरातत्व विभाग की ओर से मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति, और धातु के स्वरूपों का सर्वेक्षण किया था। इसके बाद विभाग द्वारा बाकायदा प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था, जो मंदिर की प्राचीनता का महत्वपूर्ण प्रमाण है।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री सनातन धर्म प्रचार सभा डेराबस्सी के अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव लवली ने बताया कि इस प्राचीन धाम के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था रही है। यहां दूर-दूर से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। हनुमान जी के दरबार में माथा टेकने और मन्नत मांगने वालों की लंबी फेहरिस्त है। मंदिर से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराएं आज भी लोगों को इस धाम से जोड़कर रखे हुए हैं।
विक्रम संवत 2083 (वर्ष 2026) के उपलक्ष्य में 10 नवंबर को आयोजित अन्नकूट भंडारे में भगवान को विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंजता रहा।
