10
Nov
डेराबस्सी (गुरप्रीत सिंह): मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर ठाकुरद्वारा में सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा को निभाते हुए गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अन्नकूट महोत्सव बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। भक्तों ने रामसेवक हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर महंत सिद्धार्थ वैष्णव ने मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राचीन श्री हनुमान मंदिर लगभग 500 वर्ष पुराना है।उनके पूर्वज पूर्वकाल से ही हनुमान जी की…
