02
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज महात्मा गांधीजी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्रीजी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थिरु के कामराजजी को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधीजी को उनकी जयंती के अवसर पर राजघाट जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी। श्री सीपी राधाकृष्णन ने महात्मा गांधीजी की चिरस्थाई विरासत को याद करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा में उनकी अटूट निष्ठा, न्याय के प्रति दृढ़ संकल्प और प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा में उनका गहरा विश्वास संपूर्ण मानवता को लगातार प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधीजी का जीवन और…
