VicePresidentOfIndia

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने केरल कौमुदी के 115वें स्थापना दिवस समारोह की बढ़ाई गरिमा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने केरल कौमुदी के 115वें स्थापना दिवस समारोह की बढ़ाई गरिमा

नई दिल्ली (राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अलप्पुझा में केरल कौमुदी के 115वीं वर्षगांठ समारोह की गरिमा बढ़ाई। उपराष्‍ट्रपति ने इस अवसर पर 115 वर्षों के इस सफर को विश्वास, साहस और विचारों की स्थायी शक्ति का प्रमाण बताया। श्री सी.वी. कुन्हीरामन द्वारा 1911 में स्थापित केरल कौमुदी की विरासत को याद करते हुए, उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि इस समाचार पत्र ने सामाजिक जागृति और वंचित और शोषित लोगों की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। केरलम के लोगों को उनके राज्य का नाम बदलने पर बधाई देते हुए, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने याद दिलाया…
Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने SRM के 22वें दीक्षांत समारोह की बढ़ाई गरिमा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने SRM के 22वें दीक्षांत समारोह की बढ़ाई गरिमा

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और स्नातक छात्रों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण के लिए अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार का उपयोग करने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह मात्र उपाधि प्रदान करने से कहीं अधिक है। यह वर्षों की लगन, अनुशासन और ज्ञान का उत्सव है, साथ ही यह जीवन भर की जिम्मेदारी और सेवा की यात्रा…
Read More
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 16 और 17 अगस्त, 2026 को तमिलनाडु का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर और तंजावुर में आयोजित होने वाले कई अकादमिक, स्‍मृति और साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 16 अगस्त को अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे चेन्नई के टी नगर स्थित वाणी महल में नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्री ला. गणेशन की पहली पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भी हिस्‍सा लेंगे। इसके बाद श्री सीपी राधाकृष्णन चेन्नई…
Read More
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने केन्या के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने केन्या के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केन्या की नेशनल असेंबली के स्पीकर माननीय (डॉ.) मोसेस एम. वेटंगुला, ईजीएच, एमपी के साथ एक सौहार्दपूर्ण और सार्थक बैठक की। डॉ. वेटंगुला भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर आए केन्याई संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बैठक के दौरान, उपराष्ट्रपति ने भारत और केन्या के बीच घनिष्ठ संसदीय संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तकनीकी समाधानों और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में भारत के अनुभव को साझा करने की इच्छा जताई, जिसमें कागज़रहित संसद की दिशा में डिजिटल तकनीक का उपयोग भी शामिल है।…
Read More
लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश, उप-राष्ट्रपति ने भवाइया पर पुस्तक जारी की

लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश, उप-राष्ट्रपति ने भवाइया पर पुस्तक जारी की

नई दिल्ली (राजीव शर्मा):भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में संसद सदस्य (लोकसभा) डॉ. जयंत कुमार रॉय और सुश्री संगीता रॉय द्वारा लिखित पुस्तक "संस्कृति रत्न भंडार: भौवैयार इतिब्रिटो" (भवाइया: ए कल्चरल ट्रेजर एंड इट्स हिस्टोरिकल जर्नी) का विमोचन किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कोच राजबंशी समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भवाइया लोक परंपरा को मुख्यधारा में लाने के लिए लेखकों के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत के एक महत्वपूर्ण पहलू को दस्तावेजीकरण और संरक्षण प्रदान करने में प्रकाशक, कथा-ओ-कहिनी के योगदान की…
Read More