IndiaKenya

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने केन्या के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने केन्या के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केन्या की नेशनल असेंबली के स्पीकर माननीय (डॉ.) मोसेस एम. वेटंगुला, ईजीएच, एमपी के साथ एक सौहार्दपूर्ण और सार्थक बैठक की। डॉ. वेटंगुला भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर आए केन्याई संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बैठक के दौरान, उपराष्ट्रपति ने भारत और केन्या के बीच घनिष्ठ संसदीय संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तकनीकी समाधानों और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में भारत के अनुभव को साझा करने की इच्छा जताई, जिसमें कागज़रहित संसद की दिशा में डिजिटल तकनीक का उपयोग भी शामिल है।…
Read More
भारत और केन्या के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक एवं बहुआयामी संबंध हैं: लोक सभा अध्यक्ष

भारत और केन्या के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक एवं बहुआयामी संबंध हैं: लोक सभा अध्यक्ष

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि भारत और केन्या के बीच सदियों से चले आ रहे ऐतिहासिक एवं बहुआयामी संबंध हैं। उन्होंने कहा कि नियमित उच्चस्तरीय संवाद और संपर्क ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को निरंतर सुदृढ़ किया है। श्री बिरला ने यह बात आज संसद भवन परिसर में केन्या की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष महामहिम (डॉ.) मूसा एम. वेटांग'उला, EGH के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहीं। इस वर्ष के प्रारंभ में नई दिल्ली में आयोजित 28वें सीएसपीओसी के अवसर पर डॉ. वेटांग'उला के साथ हुई अपनी भेंट का स्मरण करते…
Read More