07
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज गुवाहाटी विश्वविद्यालय में 110 करोड़ रुपए की लागत वाली अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें एक नए बहुविषयक शैक्षणिक भवन, लड़कों एवं अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए नए छात्रावासों के निर्माण के साथ-साथ सभागार और पुस्तकालय से संबंधित विभिन्न कार्य शामिल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। भारत रत्न गोपीनाथ बोरदोलोई सहित प्रख्यात नेताओं के नेतृत्व में चले एक सतत जन-आंदोलन के बाद 26 जनवरी, 1948 को पूर्वोत्तर भारत के पहले विश्वविद्यालय के रूप में गौहाटी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी।…
