CPRadhakrishnan

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 5 सितंबर को चेन्नई दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 5 सितंबर को चेन्नई दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के उपराष्ट्रपति, श्री सी. पी. राधाकृष्णन 5 सितंबर, 2026 को चेन्नई, तमिलनाडु के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति गिंडी, चेन्नई में वाल्वुलर और संरचनात्मक हृदय रोगों के उपचार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित राष्ट्रीय शैक्षणिक बैठक इंडिया वाल्व्स 2026 में भाग लेंगे और इंडिया वाल्व रजिस्ट्री का शुभारंभ करेंगे. वह चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में दिनमलर समाचार पत्र के प्रकाशन के 75वें वर्ष के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी करने हेतु आयोजित समारोह में भी भाग लेंगे.
Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने केरल कौमुदी के 115वें स्थापना दिवस समारोह की बढ़ाई गरिमा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने केरल कौमुदी के 115वें स्थापना दिवस समारोह की बढ़ाई गरिमा

नई दिल्ली (राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अलप्पुझा में केरल कौमुदी के 115वीं वर्षगांठ समारोह की गरिमा बढ़ाई। उपराष्‍ट्रपति ने इस अवसर पर 115 वर्षों के इस सफर को विश्वास, साहस और विचारों की स्थायी शक्ति का प्रमाण बताया। श्री सी.वी. कुन्हीरामन द्वारा 1911 में स्थापित केरल कौमुदी की विरासत को याद करते हुए, उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि इस समाचार पत्र ने सामाजिक जागृति और वंचित और शोषित लोगों की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। केरलम के लोगों को उनके राज्य का नाम बदलने पर बधाई देते हुए, श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने याद दिलाया…
Read More
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 19-20 अगस्त को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 19 और 20 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति 19 अगस्त को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) देहरादून का दौरा करेंगे। वहां वे 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे। उपराष्ट्रपति 20 अगस्त को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में 2024 बैच के लिए आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के द्वितीय चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति अकादमी के अपने दौरे में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि…
Read More
तंजावुर में शास्त्र डीम्ड विश्वविद्यालय के रूबी-सिल्वर जुबली समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की गरिमामय मौजूदगी

तंजावुर में शास्त्र डीम्ड विश्वविद्यालय के रूबी-सिल्वर जुबली समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की गरिमामय मौजूदगी

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज तंजावुर स्थित शास्त्र डीम्ड विश्वविद्यालय (मानित विश्वविद्यालय) परिसर में आयोजित रूबी और रजत जयंती समापन समारोह में भाग लिया और विश्वविद्यालय को उल्लेखनीय शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने पर बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने कहा कि शास्त्र विश्वविद्यालय की रूबी (40वीं वर्षगांठ) और रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) उसकी अतीत की महत्वपूर्ण प्रगति, वर्तमान में इसके अनुकूल प्रभाव और भविष्य में और अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने की आकांक्षा दर्शाती है। उपराष्ट्रपति ने शास्त्र विश्वविद्यालय को तमिलनाडु के अग्रणी उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक बताते हुए राष्ट्रीय विकास में इसके योगदान की सराहना की। श्री…
Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने SRM के 22वें दीक्षांत समारोह की बढ़ाई गरिमा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने SRM के 22वें दीक्षांत समारोह की बढ़ाई गरिमा

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और स्नातक छात्रों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण के लिए अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार का उपयोग करने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह मात्र उपाधि प्रदान करने से कहीं अधिक है। यह वर्षों की लगन, अनुशासन और ज्ञान का उत्सव है, साथ ही यह जीवन भर की जिम्मेदारी और सेवा की यात्रा…
Read More
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का लेख साझा किया, ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर दिया जोर

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का लेख साझा किया, ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर दिया जोर

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत के माननीय उपराष्ट्रपति थिरु सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा लिखा गया एक लेख साझा किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लेख माननीय उपराष्ट्रपति की अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा की याद दिलाता है, जो ऐसे समय में हुई जब भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और देश भर के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह लेख लोगों से 'अमृत काल' के दौरान 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करने और देश की प्रगति व समृद्धि…
Read More
उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 16 और 17 अगस्त, 2026 को तमिलनाडु का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर और तंजावुर में आयोजित होने वाले कई अकादमिक, स्‍मृति और साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 16 अगस्त को अपनी यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे चेन्नई के टी नगर स्थित वाणी महल में नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्री ला. गणेशन की पहली पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भी हिस्‍सा लेंगे। इसके बाद श्री सीपी राधाकृष्णन चेन्नई…
Read More
भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने केन्या के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने केन्या के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केन्या की नेशनल असेंबली के स्पीकर माननीय (डॉ.) मोसेस एम. वेटंगुला, ईजीएच, एमपी के साथ एक सौहार्दपूर्ण और सार्थक बैठक की। डॉ. वेटंगुला भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर आए केन्याई संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बैठक के दौरान, उपराष्ट्रपति ने भारत और केन्या के बीच घनिष्ठ संसदीय संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने तकनीकी समाधानों और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में भारत के अनुभव को साझा करने की इच्छा जताई, जिसमें कागज़रहित संसद की दिशा में डिजिटल तकनीक का उपयोग भी शामिल है।…
Read More
अंडमान-निकोबार में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया शुभारंभ

अंडमान-निकोबार में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया शुभारंभ

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर, जो 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है, श्री विजयपुरम के ध्वज बिंदु पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्घाटन किया। डीबीआरएटी सभागार में वंदे मातरम के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह और तिरंगा संगीत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस अभियान को शुरू करने के लिए इन ऐतिहासिक द्वीपों से अधिक उपयुक्त स्थान अन्‍य कोई और नहीं हो सकता, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम और तिरंगे के इतिहास से गहराई…
Read More
उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 8-9 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 8-9 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का दौरा करेंगे

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 8-9 अगस्त, 2026 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति 8 अगस्त को श्री विजय पुरम में सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक में शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, स्वतंत्रता ज्योति पर सम्मान व्‍यक्‍त करेंगे और वीर सावरकर की सेल का दौरा करेंगे। इसके बाद, श्री राधाकृष्णन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा और बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को प्रदर्शित करने वाले लाइट एंड साउंड शो में भी भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति 9 अगस्त को श्री विजय पुरम में फ्लैग प्‍वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा अभियान' में भाग…
Read More