07
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 8-9 अगस्त, 2026 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति 8 अगस्त को श्री विजय पुरम में सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक में शहीद स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, स्वतंत्रता ज्योति पर सम्मान व्यक्त करेंगे और वीर सावरकर की सेल का दौरा करेंगे। इसके बाद, श्री राधाकृष्णन भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गाथा और बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को प्रदर्शित करने वाले लाइट एंड साउंड शो में भी भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति 9 अगस्त को श्री विजय पुरम में फ्लैग प्वाइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा अभियान' में भाग…
