22
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय जल सप्ताह (इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक-आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू) 2026 का उद्घाटन किया। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे इस पांच दिवसीय कार्यक्रम का विषय "जलवायु-अनुकूल जल प्रबंधन" (क्लाइमेट रिज़िलिएंट वॉटर मैनेजमेंट) है। उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन और सभ्यताओं का आधार है। उन्होंने इसके विवेकपूर्ण उपयोग, संरक्षण और प्रभावी प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया। श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने तमिलनाडु में अपने…
