02
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में मुख्य अतिथि के रूप में 11वें संत ईश्वर सम्मान-2026 में भाग लिया और समाज की अनुकरणीय एवं निःस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित व्यक्तियों तथा संगठनों को संत ईश्वर सेवा सम्मान प्रदान किया। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि संत ईश्वर सम्मान निःस्वार्थ सेवा की भावना की स्वीकृति है और भारत की करुणा तथा उत्तरदायित्व की संस्कृति का उत्सव है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति उनके असाधारण योगदान के लिए सभी पुरस्कार विजेताओं को शुभकामनाएं और बधाई दीं। श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने इन पुरस्कारों को शुरू…
