Punjab

गुरु रविदास जी की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा

गुरु रविदास जी की बाणी में समानता, सम्मान और सामाजिक न्याय का शाश्वत संदेश: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर(गुरप्रीत सिंह): पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र बाणी समानता, मानव सम्मान, सामाजिक न्याय, सर्वजन कल्याण और भाईचारे का शाश्वत संदेश देती है, जो आज के दौर में भी बेहद प्रासंगिक है। मोहेाली स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में ‘श्री गुरु रविदास जी महाराज की बाणी और सामाजिक बराबरी’ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं ने जाति, धर्म और सामाजिक स्थिति की सीमाओं से ऊपर उठकर हर इंसान की गरिमा और समानता पर…
Read More
स्कूलों में नशे के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे शिक्षक, पंजाब के 12 जिलों में 21,850 शिक्षकों की होगी ट्रेनिंग

स्कूलों में नशे के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे शिक्षक, पंजाब के 12 जिलों में 21,850 शिक्षकों की होगी ट्रेनिंग

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने तथा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने प्रमुख नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत 12 जिलों में शिक्षकों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य 21,850 से अधिक शिक्षकों को छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और नशे के शुरुआती संकेतों को पहचानने तथा समय रहते जरूरी कदम उठाने के लिए प्रशिक्षित करना है। अभियान की शुरुआत सोमवार को…
Read More
पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का बड़ा लाभ, 265 मरीजों को मिला कैशलेस बर्न ट्रीटमेंट

पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का बड़ा लाभ, 265 मरीजों को मिला कैशलेस बर्न ट्रीटमेंट

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आग कुछ ही मिनटों में बुझ सकती है, लेकिन उससे होने वाला नुकसान लंबे समय तक बना रह सकता है। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति के लिए आग की लपटों से बाहर निकलना सिर्फ शुरुआत होती है। इसके बाद बार-बार ड्रेसिंग, अलग-अलग मेडिकल प्रक्रियाएं, पुनर्निर्माण और महीनों तक चलने वाली रिकवरी का दौर शुरू होता है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना (MMSY) के तहत पंजाब में बर्न ट्रीटमेंट से जुड़े ताजा आंकड़े इसी लंबी चुनौती को सामने रखते हैं। योजना के तहत ₹1.39 करोड़ की लागत से जलने की चोट से संबंधित 265 उपचार कैशलेस उपलब्ध कराए गए हैं। 24 वर्षीय…
Read More
राजस्थान की वीडियो को पंजाब का बताकर फैलाया जा रहा झूठ, ‘लाइक्स-व्यूज’ के लिए साजिश: बलतेज पन्नू

राजस्थान की वीडियो को पंजाब का बताकर फैलाया जा रहा झूठ, ‘लाइक्स-व्यूज’ के लिए साजिश: बलतेज पन्नू

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी तथा अन्य सेलिब्रिटीज द्वारा सोशल मीडिया पर पंजाब को बदनाम करने के लिए चलाई जा रही कथित मुहिम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने भज्जी को सम्मान देकर राज्यसभा की कुर्सी पर बैठाया, उसी के साथ पीठ में छुरा घोंपकर वे भाजपा की गोद में जा बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज ये बिकाऊ नेता और सेलिब्रिटीज भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं और उनके द्वारा परोसे गए झूठ को आंखें मूंदकर…
Read More
डेरा प्रमुख राम रहीम के रेप केस में हाईकोर्ट का फैसला, पीड़िताओं को मुआवजे का आदेश; दोषसिद्धि बरकरार

डेरा प्रमुख राम रहीम के रेप केस में हाईकोर्ट का फैसला, पीड़िताओं को मुआवजे का आदेश; दोषसिद्धि बरकरार

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े 2002 के दुष्कर्म मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में पीड़िताओं के मुआवजे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को राहत और मुआवजे के पहलू पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मामला 2002 में डेरा प्रमुख पर दो महिला अनुयायियों के यौन शोषण के आरोपों से जुड़ा है। मामले में CBI की जांच के बाद पंचकूला की विशेष अदालत ने 2017 में राम रहीम को दोनों मामलों में दोषी ठहराया था और कुल 20 साल की सजा सुनाई थी।  रेप केस के फैसले के…
Read More
सनौर में जशन विर्क की तेजधार हथियारों से हत्या, बचाने आए व्यक्ति पर भी हमला; आरोपी फरार

सनौर में जशन विर्क की तेजधार हथियारों से हत्या, बचाने आए व्यक्ति पर भी हमला; आरोपी फरार

पटियाला के सनौर में पुरानी रंजिश को लेकर 24 वर्षीय युवक जशन विर्क की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कुछ युवकों ने जशन पर चाकू और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जशन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  हमले के दौरान बलदेव सिंह ने जशन को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। बलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही…
Read More
केन्या में पंजाब के युवक के अपहरण का मामला, सांसद सतनाम संधू ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया; सुरक्षित वापसी का भरोसा

केन्या में पंजाब के युवक के अपहरण का मामला, सांसद सतनाम संधू ने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया; सुरक्षित वापसी का भरोसा

मोहाली/केन्या: केन्या में पंजाब के एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने मामले में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने युवक की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की बात कही है। सांसद संधू ने युवक के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है, ताकि युवक का पता लगाया जा सके और उसकी सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित हो। संधू विदेशों में फंसे या संकट में आए भारतीय युवाओं के मामलों को…
Read More
पंजाब में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, निजी ठेकेदारों से मुक्त होंगे सरकारी कर्मचारी: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब में खत्म होगी आउटसोर्सिंग व्यवस्था, निजी ठेकेदारों से मुक्त होंगे सरकारी कर्मचारी: CM भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):कर्मचारियों के हित और अधिकारों की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पंजाब विधानसभा ने सोमवार को ‘पंजाब स्टेट आउटसोर्स्ड पर्सोनल (ट्रांजिशन टू कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट) बिल-2026’ को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी रोजगार में दशकों से चली आ रही ठेकेदारी आउटसोर्सिंग व्यवस्था को खत्म करने और कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने का ऐलान किया। इस ऐतिहासिक कानून से निजी ठेकेदारों की भूमिका खत्म होगी। पहले चरण में करीब 26,000 से 28,000 आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार के साथ सीधे कॉन्ट्रैक्ट के तहत लाया जाएगा। पात्र कर्मचारियों को प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी,…
Read More
पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ मजबूत सहयोग का आह्वान: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ मजबूत सहयोग का आह्वान: CM भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सीमा पर सुरक्षा की दूसरी पंक्ति को मजबूत करने, सशस्त्र बलों में पंजाबियों की भर्ती को बढ़ावा देने और सेवारत सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार और भारतीय सेना के बीच और मजबूत सहयोग का आह्वान किया है। चंडीगढ़ में थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के साथ हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा और पंजाब से जुड़े सैन्य मामलों पर चर्चा की। इस दौरान सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन उपायों को और…
Read More
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, अभिभावकों से लिया कोई भी पैसा फीस में शामिल: CM भगवंत सिंह मान

निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, अभिभावकों से लिया कोई भी पैसा फीस में शामिल: CM भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह):पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए पंजाब विधानसभा ने सोमवार को ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (अमेंडमेंट) बिल, 2026’ को ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बिल के पारित होने से छात्रों और अभिभावकों को अत्यधिक एवं अस्पष्ट फीस वसूली के खिलाफ मजबूत सुरक्षा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। नए कानून के तहत निजी स्कूल नए शैक्षणिक सत्र में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। किसी भी मद के तहत अभिभावकों से वसूली गई हर राशि को फीस माना जाएगा और उसे नियमन के…
Read More