Gurpreet Singh

3553 Posts
हरियाणा-राजस्थान यमुना जल समझौते पर INLD का विरोध:1994 में 17 विधायकों ने दिया था इस्तीफा; संपत सिंह बोले- पानी की एक-एक बूंद बचाएंगे

हरियाणा-राजस्थान यमुना जल समझौते पर INLD का विरोध:1994 में 17 विधायकों ने दिया था इस्तीफा; संपत सिंह बोले- पानी की एक-एक बूंद बचाएंगे

हरियाणा और राजस्थान के बीच हुए नए जल समझौते को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक और पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इनेलो हरियाणा के जल अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी और राज्य के हिस्से के पानी की एक-एक बूंद की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की मौजूदगी में हुआ हरियाणा-राजस्थान जल समझौता राज्य के हितों के खिलाफ है। साथ ही कहा कि एसवाईएल नहर का…
Read More
लेडी टीचर मनीषा के पिता ने आमरण अनशन खत्म किया:भिवानी SP के CBI अधिकारियों से मिलवाने के आश्वासन पर माने; एक हफ्ते का टाइम मिला

लेडी टीचर मनीषा के पिता ने आमरण अनशन खत्म किया:भिवानी SP के CBI अधिकारियों से मिलवाने के आश्वासन पर माने; एक हफ्ते का टाइम मिला

हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा के पिता संजय कुमार ने SP सुमित कुमार के आश्वासन पर आमरण अनशन खत्म कर दिया। SP ने संजय को एक हफ्ते के अंदर CBI अधिकारियों से मिलवाने की बात कही है। सोमवार सुबह संजय DC ऑफिस पर आमरण अनशन के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में कुड़ल बास गांव के पास रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अनशन की अनुमति नहीं है। इसके बाद संजय के साथ मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ महिलाएं सड़क पर ही रोने लगीं। इसके बाद ग्रामीण वहीं बैठ गए।…
Read More
गुरदासपुर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, VIDEO:5 दिन पहले पानी निकासी को लेकर विवाद, घर में घुसकर बाप-बेटे पर सरियों से हमला

गुरदासपुर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, VIDEO:5 दिन पहले पानी निकासी को लेकर विवाद, घर में घुसकर बाप-बेटे पर सरियों से हमला

गुरदासपुर के मोहल्ला संगलपुरा में पानी की निकासी और गली में गंदगी फैलाने को लेकर हुआ महिलाओं का मामूली विवाद पांच दिन बाद खूनी रंजिश में बदल गया। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे हमलावरों ने एक घर में घुसकर बाप और उनके 17 वर्षीय नाबालिग बेटे पर लोहे के सरियों और हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के गेट तोड़ डाले और परिवार को बेरहमी से पीटने के बाद गली में घसीटा। हमले की पूरी वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी जान का खतरा बताते…
Read More
अकाल तख्त का आदेश-1 महीने में बेअदबी कानून संशोधित करो:AAP विधायकों ने कबूला, बिना पढ़े साइन किए; जत्थेदार ने CM मान के 2 वीडियो दिखाए

अकाल तख्त का आदेश-1 महीने में बेअदबी कानून संशोधित करो:AAP विधायकों ने कबूला, बिना पढ़े साइन किए; जत्थेदार ने CM मान के 2 वीडियो दिखाए

श्री अकाल तख्त साहिब ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को बेअदबी कानून जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 में एक महीने में संशोधन करने का आदेश दिया है। सोमवार (29 जून) को हुई सुनवाई के दौरान अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कानून पर 6 एतराज जताए। उन्होंने कहा कि सरकार बेअदबी करने वालों को सजा देने के लिए कानून बनाए, इस पर कोई एतराज नहीं है, लेकिन सिख शब्दावली, मर्यादा और पंथ से जुड़े मामलों में विधानसभा फैसला नहीं कर सकती। तब तक इस कानून को होल्ड किया जाए। जत्थेदार ने 2…
Read More
उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी की संयुक्त बैठक बंडा शाहजहांपुर में संपन्न; 35 लाख सिखों के अधिकारों की रक्षा, विधिक सहायता और एकजुटता पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी की संयुक्त बैठक बंडा शाहजहांपुर में संपन्न; 35 लाख सिखों के अधिकारों की रक्षा, विधिक सहायता और एकजुटता पर हुआ मंथन

​शाहजहांपुर (गुरप्रीत सिंह): उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के तत्वावधान में आज बरेली मंडल एवं लखनऊ मंडल की एक विशाल संयुक्त बैठक गुरुद्वारा साहिब कार सेवा, बंडा (शाहजहांपुर) में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। बैठक में शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, हरदोई और लखीमपुर खीरी जिलों के विभिन्न नगरों, तहसीलों व ब्लॉकों की गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों और सिख सामाजिक संगठनों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। ​बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार परविंदर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन दशमेश अकादमी के प्रबंधक सरदार बलदेव सिंह द्वारा किया गया ​समन्वय और अधिकारों की रक्षा मुख्य लक्ष्य ​बैठक को…
Read More
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का अमृतसर को बड़ा तोहफा, नवां सुल्तानविंड फ्लाईओवर जनता को किया समर्पित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का अमृतसर को बड़ा तोहफा, नवां सुल्तानविंड फ्लाईओवर जनता को किया समर्पित

अमृतसर (गुरप्रीत सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पवित्र नगरी अमृतसर के निवासियों को सुल्तानविंड बाईपास और सुल्तानविंड लिंक रोड के जंक्शन पर निर्मित नए फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर बड़ी सौगात दी। लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या के समाधान तथा प्रतिदिन श्री अमृतसर साहिब में दर्शन के लिए आने वाले दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए इस परियोजना को पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से पूरा किया गया, जिससे जनता के 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई।अपनी सरकार के विकासोन्मुखी शासन का उल्लेख…
Read More
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पूरे पंजाब को एक बड़ी सौगात, जनता को समर्पित किए 500 ग्रामीण जिम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पूरे पंजाब को एक बड़ी सौगात, जनता को समर्पित किए 500 ग्रामीण जिम

फरीदकोट (गुरप्रीत सिंह): पंजाब को नशामुक्त, स्वस्थ और खेल संस्कृति वाला राज्य बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज पूरे राज्य में 500 आधुनिक ग्रामीण जिम जनता को समर्पित कर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पहले से चल रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत युवाओं को नशे की लत से दूर रखते हुए खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। 1,791 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड खेल बजट के सहयोग से राज्य सरकार पूरे पंजाब में 3,000 आधुनिक…
Read More
‘आप’ मंत्री और सिख विधायक आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर रखेंगे अपना पक्ष

‘आप’ मंत्री और सिख विधायक आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर रखेंगे अपना पक्ष

चंडीगढ़ (गुरप्रीत सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि सिख मंत्री, आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे। उन्होंने इस यात्रा को सिख समुदाय के सर्वोच्च धार्मिक और सांसारिक मंच के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अकाल तख्त द्वारा समन किए गए नेता कार्यवाही में शामिल होंगे और 'जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम' पर सरकार का दृष्टिकोण रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि…
Read More
अमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर बनाया जाएगा: अरविंद केजरीवाल

अमृतसर में माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर बनाया जाएगा: अरविंद केजरीवाल

अमृतसर(गुरप्रीत सिंह):भारत की आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने और सनातन धर्म के मूल्यों को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अमृतसर में 'एक शाम भगवान शिव जी के नाम' भजन संध्या के दौरान हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध करने के लिए कई ऐतिहासिक पहलों की घोषणा की। इनमें अमृतसर में माता सीता, माता जानकी और लव-कुश को समर्पित विशाल मंदिर का निर्माण, नए…
Read More
लोहे की एंगल गिरने से बच्चे की मौत,VIDEO:पानीपत में फैक्ट्री के बाहर खड़ी की थी, झूलते हुए हादसा

लोहे की एंगल गिरने से बच्चे की मौत,VIDEO:पानीपत में फैक्ट्री के बाहर खड़ी की थी, झूलते हुए हादसा

हरियाणा के पानीपत में 6 वर्षीय बच्चे पर लोहे की एंगल गिरने से उसकी मौत हो गई। बच्चा फैक्ट्री के बाहर रखी एंगल पर झूल रहा था। शिकायत के आधार पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि बच्चा लोहे की एंगल पर लटका हुआ है। तभी एंगल अचानक गिर जाती है और बच्चा उसके नीचे दब जाता है। करनाल के अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। सिलसिलेवार ढंग से जानिए…
Read More