29
Jun
शाहजहांपुर (गुरप्रीत सिंह): उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के तत्वावधान में आज बरेली मंडल एवं लखनऊ मंडल की एक विशाल संयुक्त बैठक गुरुद्वारा साहिब कार सेवा, बंडा (शाहजहांपुर) में गरिमामय माहौल में संपन्न हुई। बैठक में शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, हरदोई और लखीमपुर खीरी जिलों के विभिन्न नगरों, तहसीलों व ब्लॉकों की गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों और सिख सामाजिक संगठनों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार परविंदर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन दशमेश अकादमी के प्रबंधक सरदार बलदेव सिंह द्वारा किया गया समन्वय और अधिकारों की रक्षा मुख्य लक्ष्य बैठक को…
