24
Oct
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): आम आदमी पार्टी (आप) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भाजपा -अकाली गठबंधन पर राजनीतिक गठबंधन का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से हाथ मिलाकर पंजाब को नशा मुक्त बनाने का दावा कैसे कर सकते हैं। प्रस्तावित गठबंधन पर तंज कसते हुए, आप सुप्रीमो ने कहा कि पंजाब से ड्रग्स खत्म करने के लिए अमित शाह का मजीठिया से हाथ मिलाना "दुनिया का आठवां अजूबा" होगा। 'एक्स' पर लिखते हुए, आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा: "मजीठिया और अमित शाह भाइयों की तरह बहुत…
