02
Aug
पंजाब भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए लुधियाना के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने नई टीम का ऐलान करते हुए कहा कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करेगी तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देगी। लुधियाना शहरी इकाई के लिए सुनील मौदगिल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी ताजपोशी समारोह में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नया नेतृत्व संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों…
