पंजाब भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए लुधियाना के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने नई टीम का ऐलान करते हुए कहा कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करेगी तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देगी।
लुधियाना शहरी इकाई के लिए सुनील मौदगिल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी ताजपोशी समारोह में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नया नेतृत्व संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को मजबूती देगा।
केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा प्रदेशभर में जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां देकर संगठन को सक्रिय बना रही है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
नई नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेतृत्व का स्वागत किया और इसे आगामी चुनावी रणनीति की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया। भाजपा का मानना है कि नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी
