27
Oct
चंडीगढ़(नवल किशोर): पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज सुखना झील पर स्कूल शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित पहले हुनर उत्सव 2026 – कौशल, संस्कृति, समृद्धि का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा शिक्षा सचिव सुश्री प्रेरणा पुरी और निदेशक स्कूल शिक्षा श्री नितिश सिंगला भी उपस्थित रहे। उत्सव के दौरान प्रशासक ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया, जहां उन्होंने अपने व्यावसायिक कौशल, हस्तनिर्मित उत्पादों और रचनात्मक कार्यों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को…
