29
Oct
नकोदर (गुरप्रीत सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को घोषणा की कि 1 नवंबर को एक बार फिर महिलाओं के फोन 'टूं-टूं' (नोटिफिकेशन) बजेंगे, क्योंकि उनकी सरकार 'मावां-धियां सत्कार योजना' की अगली किस्त ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने जनता के पैसे को सीधे लोगों तक वापस पहुंचाने के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया। जालंधर जिले के नकोदर हलके के गांव सारिंघ में एक लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता के पैसे से अपनी तिजोरियां भरी थीं, जबकि अब भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस जनहितकारी योजनाओं…
