गुरदासपुर में मामूली बात पर खूनी संघर्ष, VIDEO:5 दिन पहले पानी निकासी को लेकर विवाद, घर में घुसकर बाप-बेटे पर सरियों से हमला

गुरदासपुर के मोहल्ला संगलपुरा में पानी की निकासी और गली में गंदगी फैलाने को लेकर हुआ महिलाओं का मामूली विवाद पांच दिन बाद खूनी रंजिश में बदल गया। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे हमलावरों ने एक घर में घुसकर बाप और उनके 17 वर्षीय नाबालिग बेटे पर लोहे के सरियों और हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के गेट तोड़ डाले और परिवार को बेरहमी से पीटने के बाद गली में घसीटा। हमले की पूरी वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपनी जान का खतरा बताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है।

बाहरी लोगों को बुलाकर किया जानलेवा हमला पीड़ित नवीन कुमार ने बताया कि करीब 4-5 दिन पहले महिलाओं के बीच पानी को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी पक्ष ने बीती रात साढ़े नौ बजे हमला बोल दिया। नवीन ने बताया कि जब वे दुकान से लौट रहे थे, तो आरोपी पड़ोसी महिला ने अपने भाई और उसके साथ आए कुछ कथित गुंडा तत्वों के साथ मिलकर हमला कर दिया। तीन हमलावर जबरन घर में घुसे और तोड़फोड़ की।

हमलावरों ने घर के अंदर नवीन कुमार और उनके 17 साल के नाबाबिग बेटे को बेरहमी से पीटा। नवीन को काफी गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उनका मेडिकल करवाया गया है। उन्होंने कहा, वे मुझे जान से मारने के इरादे से आए थे, मैंने बहुत मुश्किल से खुद को बचाया है।

पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।

पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।

पहले गालियां दीं अब घर में घुसकर मारा – रेनू रेनू ने बताया कि एक हफ्ता पहले उन्होंने अपने घर का गटर साफ करवाया था। सफाई के दौरान थोड़ी गंदगी गली में चली गई थी, जिसे उन्होंने पाइप लगाकर साफ भी कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद आरोपी महिला ने उन्हें और उनकी कामवाली को गंदी-गंदी गालियां दीं। उस वक्त रेनू चुपचाप अपना गेट बंद कर अंदर आ गईं।

गली में घसीटकर पीटा और दी जान से मारने की धमकी बीती रात रेनू बाजार गई हुई थीं और घर पर उनका बेटा अकेला था। तभी हमलावरों ने लोहे के सरियों से घर का मुख्य गेट तोड़ दिया और अंदर घुस गए। उन्होंने नवीन और बच्चे को अंदर पीटने के बाद गली में घसीटा और वहां भी मारपीट की। जाते-जाते हमलावर धमकी दे गए कि जहां मर्जी पर्चा दर्ज करवा लो, तुम्हारी कहीं सुनवाई नहीं होने देंगे।

आरोपी पक्ष घर से फरार पीड़ित परिवार ने घटना के तुरंत बाद रात को ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। पुलिस टीम ने आज मौके का मुआयना किया और लिखित कार्रवाई शुरू की। हालांकि, पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी पक्ष घर से फरार हो गया। पीड़ितों ने हमलावरों के मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिए हैं। फिलहाल आरोपियों के फोन बंद आ रहे हैं और पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पीड़ित रेनू और नवीन कुमार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा, हमें और हमारे बच्चों को इन गुंडा तत्वों से भारी खतरा है। ये लोग इलाके में काफी समय से गुंडागर्दी कर रहे हैं। आज हमारे साथ यह हुआ है, कल किसी और के साथ होगा। हमारी मांग है कि पुलिस तुरंत पर्चा दर्ज कर इन आरोपियों को जेल के पीछे भेजे और हमारे परिवार को सुरक्षा दे। वहीं, थाना प्रभारी दविंदर प्रकाश ने कहा कि ये मामला उनके ध्यान में आया है। पुलिस टीम मौके का मुआयना कर चुकी है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *