29
Jun
हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा के पिता संजय कुमार ने SP सुमित कुमार के आश्वासन पर आमरण अनशन खत्म कर दिया। SP ने संजय को एक हफ्ते के अंदर CBI अधिकारियों से मिलवाने की बात कही है। सोमवार सुबह संजय DC ऑफिस पर आमरण अनशन के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में कुड़ल बास गांव के पास रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अनशन की अनुमति नहीं है। इसके बाद संजय के साथ मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ महिलाएं सड़क पर ही रोने लगीं। इसके बाद ग्रामीण वहीं बैठ गए।…
