Balwinder Singh

1297 Posts
‘एकीकृत सुपर ऐप’ खोलेगा शहरवासियों की समस्याओं के समाधान का मार्ग: मुख्यमंत्री

‘एकीकृत सुपर ऐप’ खोलेगा शहरवासियों की समस्याओं के समाधान का मार्ग: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के सभी शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाया जाएगा जहां लोगों को सभी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगी और किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के तहत शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं, बजट घोषणाओं तथा संकल्प पत्र के कार्यों की प्रगति की…
Read More
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एलुमनाई नेटवर्क हो मजबूत, मेधावी जरूरतमंद छात्रों का बनें सहारा: राज्यपाल

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का एलुमनाई नेटवर्क हो मजबूत, मेधावी जरूरतमंद छात्रों का बनें सहारा: राज्यपाल

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन से विश्वविद्यालय के पूर्व-छात्र (एलुमनाई) नेटवर्क के साथ अपने जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान करते हुए कहा कि पूर्व-छात्रों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रेरित किया जाए ताकि आर्थिक अभाव किसी भी छात्र की उच्च शिक्षा में बाधा न बने। राज्यपाल लोक भवन से वर्चुअल माध्यम के जरिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रोज़ गार्डन में बनने वाले कैफेटेरिया की आधारशिला रखने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती…
Read More
गुरुग्राम से IGI एयरपोर्ट तक मेट्रो का रास्ता जल्द तय, तीन प्रस्तावों पर मंथन

गुरुग्राम से IGI एयरपोर्ट तक मेट्रो का रास्ता जल्द तय, तीन प्रस्तावों पर मंथन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): गुरुग्राम और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित मेट्रो कनेक्शन हकीकत के और नज़दीक चला गया है, क्योंकि केंद्र अब परियोजना का अंतिम स्वरूप देने से पहले तीन प्रस्तावित अलाइनमेंट पर विचार कर रहा है। ये प्रस्ताव हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HMRTC) बोर्ड की 65वीं बैठक के दौरान समीक्षा किए गए, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के मुख्य सचिव और HMRTC चेयरमैन अनुराग रस्तोगी ने की। अंतिम अलाइनमेंट का चयन केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) परियोजना के तकनीकी और परिचालन पहलुओं का मूल्यांकन करने के बाद करेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन…
Read More
यमुना जल परियोजना को मिली रफ्तार: अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा के बीच ऐतिहासिक समझौता

यमुना जल परियोजना को मिली रफ्तार: अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा के बीच ऐतिहासिक समझौता

हरियाणा (बलविंदर सिंह):केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में यमुना जल परियोजना के निर्माण और कार्यान्वयन के संबंध में राजस्थान सरकार और हरियाणा सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी आर पाटिल और केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि इस समझौते से हरियाणा और राजस्थान के लोगों की…
Read More
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कबीर जयंती की शुभकामनाएं दीं

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कबीर जयंती की शुभकामनाएं दीं

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कबीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि संत कबीर भारत के महान संत-कवि एवं समाज सुधारकों में अग्रणी थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी मानवता को सत्य, समानता, करुणा और सार्वभौमिक बंधुत्व के मार्ग पर प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने सामाजिक भेदभाव, जातिगत विभाजन, धार्मिक असहिष्णुता और अंधविश्वास का निर्भीकता से विरोध किया तथा न्याय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान पर आधारित समाज की स्थापना का संदेश दिया। प्रो. घोष ने कहा कि संत कबीर का…
Read More
हरियाणा में आज पल्स पोलियो 2026 अभियान की शुरुआत हुई

हरियाणा में आज पल्स पोलियो 2026 अभियान की शुरुआत हुई

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भारत व हरियाणा को वर्ष 2014 से मिला 'पोलियो मुक्त' दर्जा स्वास्थ्य विभाग, अग्रणी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साझा प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने प्रदेश के सभी माता-पिता से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां इस गंभीर बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रह सकें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य का एक भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से छूटना नहीं चाहिए।…
Read More
संत कबीर दास समरसता, बराबरी, इंसानियत के संदेश को घर-घर पहुंचाने वाली मुहिम

संत कबीर दास समरसता, बराबरी, इंसानियत के संदेश को घर-घर पहुंचाने वाली मुहिम

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन से नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना में धानक समाज द्वारा संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लुधियाना में…
Read More
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई प्रमुख चेहरे भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई प्रमुख चेहरे भाजपा में शामिल

चंडीगढ़,(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर किया गया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला लैंड मॉर्गेज बैंक के प्रधान श्री हरप्रीत चठ्ठा, पटियाला सब्ज़ी मंडी एवं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्री अमनदीप कंबोज सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और सभी ने भारतीय…
Read More
सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने फरेण कलां को दी ₹1.43 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने फरेण कलां को दी ₹1.43 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि ग्रामीण विकास हरियाणा सरकार की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल का भी विकास किया जा रहा है और प्रगति का पहिया नरवाना क्षेत्र में भी तेजी से घूम रहा है। आने वाले समय में यह इलाका तरक्की का बड़ा हब बनेगा। श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को नरवाना में गांव फरेण कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में लगातार कार्य…
Read More
सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

सहकारिता मंत्री डा अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि जनहित के सार्वजनिक कार्यों पर प्रशासन का विशेष फोकस रहे और किसी भी नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए चक्कर न काटने पड़े। अधिकारी सुनिश्चित करें कि नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने शनिवार को चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बैठक में कुल 11 शिकायत रखी गई, जिसमें से 9 शिकायतों का मौके…
Read More