28
Jun
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन से नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना में धानक समाज द्वारा संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लुधियाना में…
