04
Aug
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से प्रारंभ किए गए "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान" में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का राज्य स्तरीय आयोजन देश का सर्वाधिक सहभागिता वाला कार्यक्रम बनकर उभरा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 3,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने एक साथ नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। यह आयोजन विश्वविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की श्रेणी में देशभर का सबसे बड़ा आयोजन…
