29
Jun
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कबीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि संत कबीर भारत के महान संत-कवि एवं समाज सुधारकों में अग्रणी थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी मानवता को सत्य, समानता, करुणा और सार्वभौमिक बंधुत्व के मार्ग पर प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने सामाजिक भेदभाव, जातिगत विभाजन, धार्मिक असहिष्णुता और अंधविश्वास का निर्भीकता से विरोध किया तथा न्याय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान पर आधारित समाज की स्थापना का संदेश दिया। प्रो. घोष ने कहा कि संत कबीर का…
