22
Sep
चंडीगढ़(नवल किशोर): स्वास्थ्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से चंडीगढ़ स्थित यू.टी. सचिवालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी और समन्वित प्रयासों को मजबूत करना था। पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं से नशे की रोकथाम, नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के सहयोग तथा स्वस्थ एवं नशा-मुक्त चंडीगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। प्रशासक…
