02
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने राज्य में औद्योगिक अवसंरचना के विस्तार को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अम्बाला और नारायणगढ़ में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के लिए भूमि एकत्रीकरण कार्य की निगरानी हेतु दो एचसीएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री दर्शन कुमार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), अंबाला को प्रस्तावित आईएमटी, अंबाला के लिए भूमि एकत्रीकरण का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ इस जिम्मेदारी का भी निर्वहन करेंगे। इसी प्रकार, सुश्री शिवजीत भारती, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नारायणगढ़ तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी-सह-कार्यकारी निदेशक, नारायणगढ़ शुगर मिल्स को प्रस्तावित…
