02
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी कंपार्टमैंट/आंशिक अंक सुधार/अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा एवं सैकेण्डरी कंपार्टमैंट/आंशिक अंक सुधार/अतिरिक्त विषय की परीक्षा जुलाई-2026 के प्रवेश-पत्र 02 जुलाई, 2026 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर लाईव कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना प्रवेश-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पिछला अनुक्रमांक/नाम, पिता का नाम, माता का नाम भरते हुए डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं मेें 50 हजार 867 परीक्षार्थी प्रविष्ठ होंगे। बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी कंपार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की एक…
