Balwinder Singh

1297 Posts
मुख्यमंत्री ने जालंधर में पीयूष मुनि महाराज के 39वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने जालंधर में पीयूष मुनि महाराज के 39वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा मुक्त और शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का मिलकर संकल्प लें, तभी सेवा, सम्मान और संस्कार युक्त समाज के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जालंधर में पीयूष मुनि महाराज के 39वें दीक्षांत एवं सेवा सम्मान को समर्पित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। जैन सभा द्वारा मुख्यमंत्री को शॉल, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत सेवा समर्पण के साथ पूरे समाज का मार्गदर्शन करते हैं और ज्ञान…
Read More
मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को रफ्तार, देश की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन ने शुरू किया काम

मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को रफ्तार, देश की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन ने शुरू किया काम

मुंबई(राजीव शर्मा): मुंबई के विखरोली शाफ्ट से रविवार को भारत की सबसे बड़ी टनल बोरींग मशीन (TBM) का प्रक्षेपण होते ही मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के भूमिगत हिस्से के निर्माण ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया। यह विशाल मशीन परियोजना के भूमिगत सुरंग के एक बड़े हिस्से को खोदने के लिए उपयोग की जाएगी, जिससे देश के पहले हाई‑स्पीड रेल नेटवर्क की राह प्रशस्त होगी। कॉरिडोर का भूमिगत खंड 21 किलोमीटर लंबा है, जिसमें से सावली (घनसोली) और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच 16 किलोमीटर सुरंग टनल बोरींग मशीनों से निकाली जाएगी। शेष पांच किलोमीटर का…
Read More
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: जमानतदार कभी भी वापस ले सकता है अपनी श्योरटी

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: जमानतदार कभी भी वापस ले सकता है अपनी श्योरटी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):आपराधिक कार्यवाहियों में जमानतदार की अधिकारों को स्पष्ट करते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा है कि जिसने किसी आरोपी/दोषी के लिए श्योरटी दी है, वह किसी भी चरण पर उस जिम्मेदारी से मुक्त होने का अनुरोध कर सकता है। अदालत ने जोर देकर कहा कि ऐसी अपील मिलने पर मजिस्ट्रेट तकनीकी आधारों पर उसे खारिज न करें, बल्कि भार‍तीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत निर्धारित प्रक्रिया अपनाना कानूनी दायित्व है। न्यायमूर्ति मनीषा बत्रा ने यह निर्णय तब सुनाया जब दो व्यक्तियों द्वारा दायर याचिका को मंजूर किया गया, जिन्होंने उस दोषी के लिए श्योरटी बांड…
Read More
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता का मजबूत आधार बना: सीएम नायब सिंह सैनी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता का मजबूत आधार बना: सीएम नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह ):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया। उन्होंने जो आवाज़ उठाई और जो सपना देखा, उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर पूरा किया है। आज, भारतीय तिरंगा कश्मीर से कन्याकुमारी तक शान से लहरा रहा है। श्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंजाब के पठानकोट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर पठानकोट के विधायक श्री अश्विनी शर्मा, पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर…
Read More
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो वांछित गुर्गे बहादुरगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो वांछित गुर्गे बहादुरगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर

बहादुरगढ़ (बलविंदर सिंह): संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, रविवार तड़के हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक पुलिस अभियान के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो संदिग्ध सदस्य मारे गए। यह कार्रवाई संदिग्धों की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान टिब्बा दानाशेर के प्रवेश और हिसार जिले के जाखोद खेड़ा गांव के हिमांशु के रूप में की है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और वे हांसी के जिम मालिक कपिल की हत्या के मामले में वांछित…
Read More
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुभक्ति, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रतीक बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा जी का जीवन भारतीय संस्कृति, गुरुभक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए जो अद्वितीय साहस एवं समर्पण का परिचय दिया, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय इतिहास सदैव बाबा लखी शाह बंजारा जी के अतुलनीय पराक्रम, त्याग…
Read More
हरियाणा में पर्यटन को मिलेगी पहचान, रोजगार और राजस्व में भी होगी बढ़ोतरी

हरियाणा में पर्यटन को मिलेगी पहचान, रोजगार और राजस्व में भी होगी बढ़ोतरी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा को देश के प्रमुख पर्यटन-मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन और मोरनी हिल्स के खूबसूरत टिक्करताल को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दोनों प्रमुख पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण पर करीब 90 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार की इस पहल से न केवल…
Read More
देश के भरोसे की चाबी सीए के हाथों में, व्यावसायिक नैतिकता सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

देश के भरोसे की चाबी सीए के हाथों में, व्यावसायिक नैतिकता सर्वोपरि: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आज देश में हर महीने रिकॉर्ड जी.एस.टी. कलेक्शन हो रहा है जो देश की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत का प्रतीक है। इस टैक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट्स (सीए) का बड़ा योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस ऑफ़ इंडिया द्वारा पंचकूला में सैंटर आफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए 5 एकड भूमि की मांग पर मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का…
Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 सालों में गति के साथ विकास किया है, आज प्रदेश भी डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में विकास के नये आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए 217 संकल्प में से 66 वायदों को पूरा कर लिया गया है और 151 वायदों पर तेज गति से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आमजन से रूबरू…
Read More
बिजली शिकायतों का फौरन निपटारा: पंचकूला जोन में 6, 13, 20 और 27 जुलाई को लगेंगी विशेष बैठकें

बिजली शिकायतों का फौरन निपटारा: पंचकूला जोन में 6, 13, 20 और 27 जुलाई को लगेंगी विशेष बैठकें

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य के तहत बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जुलाई 2026 के दौरान पंचकूला जोन के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए बिजली निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि 6, 13, 20 और 27 जुलाई को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक यू.एच.बी.वी.एन. मुख्यालय,…
Read More