04
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा को देश के प्रमुख पर्यटन-मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पिंजौर के ऐतिहासिक यादविन्द्रा गार्डन और मोरनी हिल्स के खूबसूरत टिक्करताल को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दोनों प्रमुख पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण पर करीब 90 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार की इस पहल से न केवल…
