07
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवता एवं तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दे रही है ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की मांग अनुसार दक्ष हो सके। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सोमवार को हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उच्चतर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद…
