30
Jun
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 4 व 5 जुलाई, 2026 को करवाया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से पंजीकरण संख्या/आवेदन आई०डी० के साथ जन्मतिथि डालकर 01 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दर्शाये गए महत्वपूर्ण नोट/निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें। बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड)…
