29
Jun
चंडीगढ़(नवल किशोर):पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक, श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (यूसीएचसी), सेक्टर-22, चंडीगढ़ में मॉडल टीकाकरण केंद्र (एमआईसी) का उद्घाटन किया तथा राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी.पी. सिंह, आईएएस भी उपस्थित रहे। अभियान का शुभारंभ माननीय राज्यपाल द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाकर किया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन ने प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखने तथा भारत…
