चंडीगढ़ राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस-2026: पल्स पोलियो अभियान आज हुआ संपन्न

चंडीगढ़(नवल किशोर): राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस-2026 के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस अभियान का शुभारंभ 28 जून 2026 को पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा मॉडल इम्यूनाइजेशन सेंटर, यूसीएचसी, सेक्टर-22, चंडीगढ़ में किया गया था।

अभियान के पहले दिन 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को शहरभर में स्थापित पोलियो बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। दूसरे एवं तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया।

अभियान के अंतिम दिन टीमों ने 1,38,915 घरों का दौरा किया तथा 24,683 बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाईं। वहीं “तारे ज़मीन पर – नाइट विजिल” विशेष रात्रिकालीन गतिविधि के दौरान 192 बच्चों का भी टीकाकरण किया गया।

तीन दिनों के इस अभियान के दौरान कुल 2,74,585 घरों को कवर किया गया तथा 83,546 के माइक्रोप्लान लक्ष्य के मुकाबले 86,053 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की दो बूंदें पिलाई गईं।

स्वास्थ्य विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग एवं समर्थन देने के लिए सभी अभिभावकों और संरक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील करता है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *