Balwinder Singh

1297 Posts
शहीद ऊधम सिंह को सीएम नायब सैनी की भावभीनी श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन

शहीद ऊधम सिंह को सीएम नायब सैनी की भावभीनी श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महान स्वतंत्रता सेनानी और अदम्य साहस के प्रतीक शहीद उधम सिंह जी के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सरकारी आवास पर यहां संत कबीर कुटीर में शहीद उधम सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद उधम सिंह जी का अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के स्वाभिमान के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज एक अमर अध्याय है। शहीद की शहादत…
Read More
गुरुग्राम FDA की बड़ी कार्रवाई, राज्य की 16 में से 12 गिरफ्तारियां अकेले कराईं

गुरुग्राम FDA की बड़ी कार्रवाई, राज्य की 16 में से 12 गिरफ्तारियां अकेले कराईं

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):नकली दवाओं के खिलाफ अभियान में हरियाणा देश के सबसे सक्रिय राज्यों में से एक बनकर उभरा है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) हरियाणा ने नकली दवाओं के मामलों में कुल 16 गिरफ्तारियां की हैं। इनमें से सबसे अधिक 12 गिरफ्तारियां एफडीए गुरुग्राम की टीम ने की हैं, जिसने कई अंतरराज्यीय नकली दवा सिंडिकेटों का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 70 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं और गैर-कानूनी परिसरों से 323 किस्म की एलोपैथिक दवाएं बरामद की हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त…
Read More
गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM नायब सिंह सैनी

गीता ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार गीता को पाठ्यक्रम में और घर-घर गीता के संकल्प पर काम कर रही है। श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का संपूर्ण विज्ञान है। गीता में कर्म, धर्म, ज्ञान और भक्ति का जो समन्वय बताया गया है, वही आज के समय में समाज और देश को आगे बढ़ाने का आधार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार संस्कृति और विकास को साथ लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को देर सायं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गीता ज्ञान…
Read More
2 अगस्त को PM मोदी करेंगे ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ

2 अगस्त को PM मोदी करेंगे ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प अभियान का शुभारंभ

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त, 2026 को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान' का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के लाखों युवा अभियान से वर्चुअली जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेंगे तथा इसे प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप देंगे। हरियाणा में अभियान का राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पावन भूमि कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप…
Read More
‘देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस’ बना हरियाणा, CM नायब सैनी का बड़ा दावा

‘देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस’ बना हरियाणा, CM नायब सैनी का बड़ा दावा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश में स्पोर्टस का पावरहाउस बन गया है। हमारे प्रदेश की आबादी केवल देश की कुल आबादी की 2 प्रतिशत है लेकिन जब भी ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल या राष्ट्रमंडल खेलों की बात होती है तो हरियाणा के सबसे अधिक खिलाड़ी मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम ऊंचा करते हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बतौर मुख्य…
Read More
प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना में हरियाणा टॉप-10 राज्यों में शामिल: मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना में हरियाणा टॉप-10 राज्यों में शामिल: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना के तहत हरियाणा को टॉप टेन में स्थान हासिल हुआ है। इसके तहत 51 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर सुलभ करवाए गए है। मुख्यमंत्री विकसित भारत विजन 2047 के तहत रोजगार, स्किल डिवलेपमेंट एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग एवं हरियाणा स्किल डिवलेपमेंट मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में राज्य के 5 युवाओं का चयन किया गया है। सितम्बर माह के दौरान चीन में आयोजित इस प्रतियोगिता में मेडल लाने…
Read More
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत की

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत की

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य उनके विचारों को आत्मसात कर दिखाए गए रास्ते पर चलकर आगे बढ़ना है। युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा मिलती है। महापुरुषों की जयंती के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को भी उनके जीवन के बारे में पता चलता है। वह संस्कृति-संस्कारों के साथ-साथ उनके विचारों से जुड़ती है। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा बुधवार को कुरुक्षेत्र स्थित गुरु दक्ष प्रजापति धर्मशाला में प्रजापति समाज की तरफ से आयोजित गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह…
Read More
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और आशा वर्कर यूनियन प्रतिनिधियों से की अहम बैठक

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों और आशा वर्कर यूनियन प्रतिनिधियों से की अहम बैठक

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (पुरुष/महिला) तथा आशा वर्कर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र के इन अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की समस्याओं, लंबे समय से लंबित मांगों और कार्यस्थल पर आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को विस्तार से सुनना और उनका निराकरण करना था। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक श्री आर. एस ढिल्लो, नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत विभाग के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी…
Read More
पेपर लीक पर सख्त सरकार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना और फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान

पेपर लीक पर सख्त सरकार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माना और फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान

हरियाणा(बलविंदर सिंह): मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए विशेषज्ञों की उच्च-स्तरीय समिति गठित की गई और राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा-सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। लोक परीक्षा अधिनियम, 2026 के माध्यम से संगठित परीक्षा अपराध करने वालों के लिए 10 वर्ष तक की कैद और कम-से-कम 10 करोड़ रुपये के जुर्माने जैसे कठोर प्रावधान किए जा रहे हैं। पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश एकदम साफ है,…
Read More
सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत: GPF वार्षिक विवरणी ऑनलाइन और डिजीलॉकर पर उपलब्ध

सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत: GPF वार्षिक विवरणी ऑनलाइन और डिजीलॉकर पर उपलब्ध

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार के कर्मचारियों एवं हरियाणा कैडर के अखिल भारतीय सेवा (आईएएस) अधिकारियों की वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) की वार्षिक विवरणी कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। राज्य सरकार के सभी जीपीएफ अभिदाता प्रधान महालेखाकार (A&E) कार्यालय की वेबसाइट https://cag.gov.in/ac/haryana/en पर जाकर अपनी वार्षिक विवरणी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभिदाताओं को अपना सीरीज़ कोड, जीपीएफ खाता संख्या तथा कर्मचारी पिन/पासवर्ड दर्ज करना होगा। विभाग के एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों की सुविधा के लिए वर्ष 2025-26 की वार्षिक जीपीएफ विवरणी डिजीलॉकर पर भी…
Read More