Balwinder Singh

1297 Posts
रु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान

रु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2027 में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व पूरे राज्य में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इसके आयोजन की तैयारियों के लिए राज्य सरकार एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी, जो कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उनके सफल आयोजन को सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 29 जुलाई को हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल वाराणसी में आयोजित विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक…
Read More
PM आवास योजना-शहरी 2.0: स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क में छूट को कैबिनेट की मंजूरी

PM आवास योजना-शहरी 2.0: स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क में छूट को कैबिनेट की मंजूरी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत स्टांप ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क में छूट तथा निश्चित शुल्क निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। यह निर्णय प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत पंजीकृत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लाभार्थियों के लिए पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 60 वर्गमीटर तक के पात्र आवासीय इकाइयों पर लागू होगा। स्टांप ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क में छूट, समयबद्ध और महत्वाकांक्षी अभियान के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किफायती आवास उपलब्ध…
Read More
सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद के उझाणा गांव में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत

सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद के उझाणा गांव में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होता है। उनके आदर्श मानवता, सेवा, समरसता और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हैं। वर्तमान पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि समाज में सद्भाव और संस्कारों की भावना और अधिक मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात सोमवार को जींद जिले के गांव उझाना में श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी महाराज के नवनिर्मित समाधि स्थल पर आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित करते हुए कही।…
Read More
मोहन लाल बडौली ने संभाला हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन का पद

मोहन लाल बडौली ने संभाला हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन का पद

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के नवनियुक्त चेयरमैन श्री मोहन लाल बडौली को उनके पद का कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री मोहन लाल बडौली को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री बडौली अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं कार्यकुशलता के बल पर हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा जनहित एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यभार ग्रहण के दौरान कैबिनेट…
Read More
महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला सीएम पैक्स को मिलेगा ₹10 प्रति लीटर प्रोत्साहन

महिला स्वयं सहायता समूहों और महिला सीएम पैक्स को मिलेगा ₹10 प्रति लीटर प्रोत्साहन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डेयरी क्षेत्र को नई गति देने, किसानों की आय बढ़ाने और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इन निर्णयों से डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सहकारिता आंदोलन को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वीटा को दूध उपलब्ध कराने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों तथा महिला सीएम पैक्स (CMPACS) दोनों से जुड़ी महिलाओं को 10 रुपये प्रति लीटर की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इससे अधिक से अधिक महिलाओं को डेयरी…
Read More
परियोजनाओं में देरी पर लिया कड़ा संज्ञान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

परियोजनाओं में देरी पर लिया कड़ा संज्ञान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश में चल रही विभिन्न भवन एवं सड़क परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री रणबीर गंगवा आज पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभाग के चीफ इंजीनियरों ने भाग लिया, जबकि सभी सर्कलों के अधीक्षक अभियंताओं ने…
Read More
प्रकृति का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रकृति का संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित नशे से जंग-यमुनानगर के संग कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का सर्वोच्च बलिदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता…
Read More
यमुनानगर में अयोजित दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित

यमुनानगर में अयोजित दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसके युवा होते हैं। युवा केवल वर्तमान नहीं होते बल्कि भविष्य के निर्माता होते हैं, यदि युवा स्वस्थ, अनुशासित व नशा मुक्त होगा तो निश्चित रूप से विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हरी झंडी दिखाते हुए दौड़ का आगाज किया। उन्होंने दौड़ में भाग लेने वालों को नशे से दूर रहने…
Read More
प्रदेश में अब तक 166 जगहों पर अंत्योदय मेलों का हो चुका आयोजन

प्रदेश में अब तक 166 जगहों पर अंत्योदय मेलों का हो चुका आयोजन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत प्रदेशभर में लगने वाले अंत्योदय मेले आशाओं,अवसरों और आत्मनिर्भरताओं के मेले है। अंत्योदय मेलों के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि विकास के लाभ उन लोगों तक पहुंचाया जाए,जो दशकों से उपेक्षित रहे है। मेलों में एक मंच पर ही 19 विभागों की 47 योजनाओं का लाभ सीधा पात्र लाभार्थी को दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि प्रदेश में अब तक 166 जगहों पर अंत्योदय मेलों का आयोजन किया जा चुका है। जिनमें 4 लाख 24 हजार 278…
Read More
राज्य स्तर पर संत कबीर जयंती: युवा पीढ़ी को कबीर की शिक्षाओं से जोड़ने पर राज्यपाल का जोर

राज्य स्तर पर संत कबीर जयंती: युवा पीढ़ी को कबीर की शिक्षाओं से जोड़ने पर राज्यपाल का जोर

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संत कबीर जयंती राज्य स्तर पर मनाई जाती है ताकि समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी, महान संत कबीर की कालजयी शिक्षाओं को समझे, आत्मसात करे और उन्हें अपने जीवन में अपनाए। उन्होंने कहा कि संत कबीर का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना उनके जीवनकाल में था, और भविष्य में भी मानवता का पथ-प्रदर्शन करता रहेगा। राज्यपाल आज चंडीगढ़ में सद्गुरु कबीर महासभा द्वारा आयोजित संत कबीर प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने लोगों से संत…
Read More