26
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर में आयोजित नशे से जंग-यमुनानगर के संग कार्यक्रम के बाद पुलिस लाइन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का सर्वोच्च बलिदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता…
