27
Jul
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने प्रदेश में चल रही विभिन्न भवन एवं सड़क परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री रणबीर गंगवा आज पंचकूला स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभाग के चीफ इंजीनियरों ने भाग लिया, जबकि सभी सर्कलों के अधीक्षक अभियंताओं ने…
