Balwinder Singh

1297 Posts
टीबी मुक्त हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की कार्यक्रम की समीक्षा

टीबी मुक्त हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की कार्यक्रम की समीक्षा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा ने टीबी के खिलाफ लड़ाई में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाई है। राज्य ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के प्रमुख लक्ष्यों को पार करते हुए व्यापक जांच अभियान के माध्यम से 5.84 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की, 34,825 नए टीबी मरीजों की पहचान की तथा टीबी मामलों की कुल अधिसूचना (नोटिफिकेशन) के मामले में भी राष्ट्रीय लक्ष्य को पार कर लिया। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को इस गति को बनाए रखने के साथ-साथ टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) तथा समुदाय आधारित स्क्रीनिंग को…
Read More
हरियाणा के चार शहरों के भविष्य की रूपरेखा तैयार, मुख्यमंत्री ने SLC बैठक में ड्राफ्ट प्लान पर किया विचार

हरियाणा के चार शहरों के भविष्य की रूपरेखा तैयार, मुख्यमंत्री ने SLC बैठक में ड्राफ्ट प्लान पर किया विचार

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा में भूमि के उपयोग, शहरी विकास और भवनों के निर्माण को व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न जिलों के ड्राफ्ट डेवलपमेंट प्लान पर विचार-विमर्श तथा अनुमोदन हेतु सोमवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा सिविल सचिवालय में एसएलसी (स्टेट लेवल कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा नारायणगढ़ की 2031 की विकास योजना तथा कुरुक्षेत्र, नारनौल व पानीपत की 2041 की विकास योजनाएं अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गईं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में जहां भी शहरी विकास की योजना तैयार की जाए…
Read More
सावन के पहले सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

सावन के पहले सोमवार पर मुख्यमंत्री ने सकेतड़ी महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर सकेतड़ी स्थित महादेव मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भगवान शिव के दर्शन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को सावन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देवों के देव महादेव स्वयं विषपान कर समस्त सृष्टि की रक्षा करते हैं। भगवान शिव का त्याग और समर्पण हम सभी को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान…
Read More
सहकारिता की ताकत पर जोर, राज्य मंत्री गौरव गौतम बोले—साथ चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे

सहकारिता की ताकत पर जोर, राज्य मंत्री गौरव गौतम बोले—साथ चलेंगे तो आगे बढ़ेंगे

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सहकारिता केवल एक विभाग नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर आगे बढऩा ही सहकारिता की मूल भावना है और जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है और भारत सहकारिता से समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा। खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम पलवल में आयोजित जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित…
Read More
हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने गौरव बढाया है। इन खेलों में देश को कुल 13 गोल्ड मेडल मिले हैं जिनमें से 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए है। मुख्यमत्री श्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमकाने का काम किया है। इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मिलने वाले मेडलों में सर्वाधिक हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम है। इनमें…
Read More
हरियाणा के खिलाड़ियों का दुनिया में डंका, मंत्री विपुल गोयल ने बढ़ाया हौसला

हरियाणा के खिलाड़ियों का दुनिया में डंका, मंत्री विपुल गोयल ने बढ़ाया हौसला

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा को पहले जवानों और किसानों के प्रदेश से जाना जाता था, लेकिन अब खेल और खिलाड़ियों से भी जाना जाता है। हमारे हरियाणा के खिलाड़ियों का खेलों में विश्व स्तर पर डंका बजा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति से प्रदेश में खेलों के लिए एक अनुकूल इको सिस्टम बना है, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में बोल रहे थे।…
Read More
हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सड़क हादसों के मरीजों को मिलेगा त्वरित जीवनरक्षक उपचार

हार्ट अटैक, स्ट्रोक और सड़क हादसों के मरीजों को मिलेगा त्वरित जीवनरक्षक उपचार

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक समय पर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से महेंद्रगढ़ जिले को चार नई एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। इन एंबुलेंसों के शामिल होने के बाद जिले में सरकारी एंबुलेंसों की संख्या 26 से बढ़कर 30 हो गई है, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, गंभीर चोट तथा प्रसव संबंधी जटिल मामलों में शुरुआती…
Read More
सीएम नायब सिंह सैनी ने की शिक्षा विभाग की हाई-लेवल समीक्षा, स्कूलों में सुधार पर जोर

सीएम नायब सिंह सैनी ने की शिक्षा विभाग की हाई-लेवल समीक्षा, स्कूलों में सुधार पर जोर

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार राजकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में राज्य में 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन विकसित किए जाएंगे, जो पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगे। इन विद्यालयों के डिजाइन एवं निर्माण के लिए देश के अग्रणी राज्यों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों के श्रेष्ठ मॉडल और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का सहयोग लिया जाएगा।मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी निवास 'संत कबीर कुटीर' में स्कूल शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा…
Read More
पटियाला में राज्यपाल का बड़ा संदेश: ‘नशे के खिलाफ जंग’ में पूरे समाज की भागीदारी जरूरी

पटियाला में राज्यपाल का बड़ा संदेश: ‘नशे के खिलाफ जंग’ में पूरे समाज की भागीदारी जरूरी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से नशे के खिलाफ संकल्प लेने तथा समाज से इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक युवा युद्ध नशे विरुद्ध अभियान से जुड़ने के लिए दस अन्य लोगों को प्रेरित करे तो यह संकल्प एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले सकता है। राज्यपाल आज पंजाब के पटियाला स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित "नशे के खिलाफ जंग" विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल श्री…
Read More
जल संरक्षण का संदेश देती पुस्तक ‘एक बूँद सौ सवाल’ का भव्य विमोचन

जल संरक्षण का संदेश देती पुस्तक ‘एक बूँद सौ सवाल’ का भव्य विमोचन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने आज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध लेखिका डा. शमीम शर्मा और उनकी पुत्रवधू डा. सरिता शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक 'एक बूँद सौ सवाल' का विमोचन किया और दोनों लेखिकाओं को इस अनुपम कृति के लिए बधाई दी। डॉ. अग्रवाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें पानी के सभी आयामों ऐतिहासिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण को बेहद सरल और सुंदर शैली में पिरोया गया है। यह पुस्तक…
Read More