Balwinder Singh

1297 Posts
आउट ऑफ टर्न श्रेणी के आवेदन 12 अगस्त तक, अन्य श्रेणियों के लिए 24 अगस्त अंतिम तिथि

आउट ऑफ टर्न श्रेणी के आवेदन 12 अगस्त तक, अन्य श्रेणियों के लिए 24 अगस्त अंतिम तिथि

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ एवं पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पात्र कर्मचारी https://awas.haryanapwd.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आउट ऑफ टर्न अलॉटमेंट (चिकित्सा आधार) के लिए ऑनलाइन जमा करवाने या आवेदन अपडेट करने तथा वरीयताएं भरने की अवधि 12 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) निर्धारित की गई है। सभी श्रेणियों के आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने, आवेदन अपडेट करने तथा आवास की वरीयता भरने की अवधि 24 अगस्त, 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) रहेगी। पोर्टल पर अस्थायी वरिष्ठता सूची 27 अगस्त, 2026 को प्रकाशित की…
Read More
अनुपालन बोझ में कमी, विनियमन सरलीकरण को मिली रफ्तार

अनुपालन बोझ में कमी, विनियमन सरलीकरण को मिली रफ्तार

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह ): हरियाणा सरकार ने सुशासन और कारोबारी सुगमता को नई दिशा देते हुए केन्द्र सरकार के ’अनुपालन बोझ कम करने एवं विनियमन सरलीकरण अभियान (कम्प्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन एक्सरसाइज) के दूसरे चरण’ के तहत चिन्हित 28 प्राथमिक सुधारों में से 21 सुधारों को या तो स्वीकृति प्रदान कर दी है अथवा उनका क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। यह जानकारी मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज केन्द्र-राज्य सरकार की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के उपरांत दी। बैठक की सह-अध्यक्षता केन्द्रीय कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव श्री के.के. पाठक ने की। मुख्य सचिव ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य…
Read More
प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से सीधा संवाद, भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने का भरोसा

प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से सीधा संवाद, भर्ती प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने का भरोसा

चंडीगढ़(बालविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सुझावों को गंभीरता से लेकर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और अभ्यर्थी हितैषी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र जारी किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को वर्षभर की भर्ती प्रक्रिया, आवेदन, परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की संभावित समय-सीमा की पहले से जानकारी मिल सकेगी तथा वे अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी वीरवार को सोनीपत में…
Read More
स्वर्ण विजेताओं पर इनाम की बारिश, 7 खिलाड़ियों को मिलेंगे 1.50-1.50 करोड़ रुपये

स्वर्ण विजेताओं पर इनाम की बारिश, 7 खिलाड़ियों को मिलेंगे 1.50-1.50 करोड़ रुपये

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए 7 अगस्त, 2026 को एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में संपन्न होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर हरियाणा के धाकड़…
Read More
सरस्वती नदी पुनर्जीवन को मिलेगा नया आयाम, IIT रुड़की बनाएगी विस्तृत रिपोर्ट

सरस्वती नदी पुनर्जीवन को मिलेगा नया आयाम, IIT रुड़की बनाएगी विस्तृत रिपोर्ट

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरस्वती नदी न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हमारी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति की जीवंत गवाह भी है। इसके पुनर्जीवन परियोजना को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को सचिवालय में हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बोर्ड की उपलब्धियों एवं लेखाजोखा संबंधित रिपोर्ट का विमोचन भी किया। इस दौरान सरस्वती नदी के समग्र विकास, संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया…
Read More
कोरिया डिजिटल समिट में चमकेगा हरियाणा का AI मॉडल, मुख्यमंत्री को मिला विशेष आमंत्रण

कोरिया डिजिटल समिट में चमकेगा हरियाणा का AI मॉडल, मुख्यमंत्री को मिला विशेष आमंत्रण

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर राज्य में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, डिजिटल गवर्नेंस, कौशल विकास और डेटा-आधारित प्रशासन को नई दिशा देने पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा तकनीक को केवल नवाचार तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि उसका लाभ सीधे आम नागरिक तक पहुंचे, यही सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तकनीक तभी सार्थक है, जब वह लोगों के जीवन को आसान बनाए और सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी, तेज एवं प्रभावी बनाए। बैठक के दौरान वर्ल्ड बैंक के…
Read More
वृंदावन में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

वृंदावन में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार देर सायं अपनी धर्मपत्नी सुमन सैनी व सुपुत्र अनिकेत और सुपुत्री वंशिका के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित विश्वविख्यात श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ठाकुर श्री बांके बिहारी की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे आज यहां वृंदावन की पावन धरती पर श्री बांके बिहारी लाल सहित राधा वल्लभ लाल जी और अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है।…
Read More
पंजाब में भर्ती परीक्षाओं पर आरोप-प्रत्यारोप, मुख्यमंत्री ने विपक्ष से मांगा जवाब

पंजाब में भर्ती परीक्षाओं पर आरोप-प्रत्यारोप, मुख्यमंत्री ने विपक्ष से मांगा जवाब

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और गरीब, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति समाज के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ उठाया। जिस चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस का कठिन परिस्थितियों में साथ दिया, आज उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस ने दलितों और वंचितों का अपमान करने का काम किया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर मामले पर केंद्र सरकार द्वारा…
Read More
‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर हरियाणा में विशेष आयोजन, गुरुग्राम बनेगा मुख्य केंद्र

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर हरियाणा में विशेष आयोजन, गुरुग्राम बनेगा मुख्य केंद्र

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को पहले से अधिक व्यापक, प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित स्वरूप में आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जन-आंदोलन बनेगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम्, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व…
Read More
शैक्षणिक संस्थानों में हरियाणा सबसे आगे, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आयोजन बना देश का सबसे बड़ा

शैक्षणिक संस्थानों में हरियाणा सबसे आगे, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आयोजन बना देश का सबसे बड़ा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को वर्चुअल माध्यम से देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से प्रारंभ किए गए "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान" में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। शैक्षणिक संस्थानों की श्रेणी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का राज्य स्तरीय आयोजन देश का सर्वाधिक सहभागिता वाला कार्यक्रम बनकर उभरा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 3,200 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवाओं ने एक साथ नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया। यह आयोजन विश्वविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की श्रेणी में देशभर का सबसे बड़ा आयोजन…
Read More