EnvironmentalProtection

जीरकपुर–पंचकूला बाईपास पर हाईकोर्ट सख्त, नए सर्वे का आदेश; पेड़ों की कटाई रोकने पर जोर

जीरकपुर–पंचकूला बाईपास पर हाईकोर्ट सख्त, नए सर्वे का आदेश; पेड़ों की कटाई रोकने पर जोर

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को प्रस्तावित जीरकपुर–पंचकूला बाईपास का नया सर्वे करने का निर्देश दिया है और कहा है कि परियोजना आगे बढ़ाने से पहले हर संभावित अलाइनमेंट पर विचार किया जाए। अदालत ने यह भी सुझाव दिया कि निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण किसी स्वतंत्र तकनीकी संस्थान की मदद ले सकता है। यह निर्देश पर्यावरणीय आधार पर मौजूदा बाईपास अलाइनमेंट को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान आया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने कहा कि विकास परियोजनाएं तभी आगे…
Read More
स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के ऐतिहासिक संचालन से पूर्व गोहाना रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को आयोजित 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान के तहत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी धर्मपत्नी डॉ. रीता शर्मा एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की तथा श्रमदान कर रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथि का स्वागत…
Read More